ग्राम लोटापानी में कोरवा महिला की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हुई थी। जिसमें पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि महिला ने खाना नहीं बनाई थी, जिससे आरोपी पति ने उसका हत्या कर दिया।
थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लोटापानी निवासी राजबल राम 25 वर्ष के द्वारा अपनी पत्नी चिरंगो बाई 32 वर्ष का 7 अक्टूबर 2022 को खाना नहीं देने के कारण राजबल राम के द्वारा शराब के नशे में गुस्से में आकर मृतिका चिरंगो बाई को हाथ मुक्का एवं लाठी से मार कर हत्या कर दिया।
आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद मृतिका के पहने हुए कपड़े को निकालकर छुपा दिया था, जिसे जब्त किया है। घटना के समय दोनों पति-पत्नी शराब के नशे में थे, जो पति राजबल के द्वारा शराब के नशे में गुस्से में आकर हत्या करना स्वीकार किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




