लोहे के पोल शहर के बीचों-बीच से हो रही चोरी : कई शिकायतों के बाद भी चोरों तक पहुँचने में पुलिस नाकाम : आये दिन हो रही चोरी पुलिसिया मुस्तैद पर उठा रहे सवाल….

140

लोहे के पोल शहर के बीचों-बीच से हो रही चोरी : कई शिकायतों के बाद भी चोरों तक पहुँचने में पुलिस नाकाम : आये दिन हो रही चोरी पुलिसिया मुस्तैद पर उठा रहे सवाल….



कोरबा।।

शहर व जिले भर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था सख्त होने के दावों के बीच चोरों ने दुस्साहसिक तरीके से चालू रोड में बिजली का खम्भा काटा और वाहन में लोड कर चलते बने। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वारदात रविवार रात की बताई जा रही है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक पिकअप गाड़ी आती है, कुछ 4-5 लोग उतरकर कटर मशीन से बिजली का एक खम्भा को काटते हैं और आराम से ले जाते हैं। यहां पर और भी खम्भे पड़े हुए हैं जिनमें से एक को दो टुकड़े में काटा गया। वारदात तब हुई, जबकि इस दौरान सड़क पर आवाजाही बनी थी। त्योहारी सीजन होने के कारण घटना स्थल से चंद दम दूर पावर हाउस रोड चौक पर जवानों की तैनाती रहती है। हालांकि,वारदात के वक्त इनकी मौजूदगी थी या नहीं,स्पष्ट नहीं है लेकिन अर्ध निर्मित मल्टिप्लेक्स के पास विद्युत सबस्टेशन के निकट रखे गए खम्भों से की गई इस वारदात ने कबाड़ियों और कबाड़ चोरों, लोहा चोरों के मन से पुलिस और कानून का भय खत्म होते जाने की पुष्टि जरूर कर दी है।

बताते चलें कि हाल फिलहाल के रुमगढा के पास भी नए 33 kv लाइन बिछाई जा रही जहाँ चोरों द्वारा 9 लाख रुपये कीमती लोहे के खंभे को काटकर चोरी कर लिया गया है। जिसमे पुलिस के हाथ अब तक खाली है। आये दिन शहर के बीच मे हो रही सरेराह चोरी से पुलिसिया मुस्तेद पर सवाल उठा रहा है। ऐसे ही कोतवाली सहित विभिन्न थाना क्षेत्र से लोहे के पोल के साथ-साथ मोटरसाइकिलों बाइक की चोरी की लगातार वारदातें हुई हैं/हो रही है जिन पर FIR भी दर्ज की गई है, लेकिन चोरों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। इसमें कोई संदेह नहीं कि चोरी के खंबे व वाहनों को काट-पीट कर बराबर कर कबाड़ में खपा दिया गया हो..! इससे पहले भी इस तरह के मामले पुलिस ने जरूर पकड़े हैं जिसमें चोरी किए गए खंबे व वाहनों को काटकर कबाड़ में बेचने की तैयारी थी। इसके अलावा चोरी की छुटपुट वारदातें हो ही रही हैं जिनमें से कई मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं कराई जाती और न ही कोई शिकायत होती है। नगर पालिक निगम द्वारा कराए गए सौंदर्यीकरण का लोहा भी चोरी होकर आखिर कहीं ना कहीं किसी न किसी कबड्डी के पास तो बेचा ही गया होगा! ट्रांसपोर्ट नगर चौक से लेकर शारदा विहार तिराहा तक निगम द्वारा कराए गए सौंदर्यीकरण की रेलिंग से भी लोहा चोरी कर आसपास के क्षेत्र के कबाड़ी के पास बेचकर नशाखोरों ने नशा कर लिया, रेलिंग से लोहे की चोरी अभी भी चल रही है लेकिन सरकारी संपत्ति को चुराने वाले-खरीदने वाले पकड़ से दूर हैं।


देखना होगा कि इस तरह से सरेआम खम्भा काटकर चुराने वाले कब तक पकड़ में आते हैं और इनका नेटवर्क भी पुलिस ध्वस्त कर पाती है या फिर एकाध कार्रवाई कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

ऐसे घटनाक्रमों को लेकर आम लोगों के बीच यह चर्चा भी आम है कि कप्तान की सख्ती के बावजूद भी थाना-चौकी स्तर पर कुछ लोगों की मिली भगत से सारा अवैध काम चल ही रहा है। थानेदारों और चौकी प्रभारी को भी कई इन मामलों की जानकारी नहीं होती, जबकि मैदानी अमले में शामिल कुछ चतुर सुजान कर्मचारी अपने प्रभारी को गुमराह कर अवैध काम करने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। यही वजह है कि न सिर्फ कबाड़ की चोरी बल्कि कबाड़ लदे वाहनों का शहर से होकर निकल जाना अवैध नशा बेचने के अड्डे गुलजार होना, काफी सरलता से हो रहा है।