रेलवे प्रोजेक्ट का कार्य करा करे आरएस इंफ्रा के समान भंडारण प्रोजेक्ट में बिजली विभाग का छापा : अवैध कनेक्शन पर की बड़ी कार्रवाई : लगा लाखो का जुर्माना…

146

रेलवे प्रोजेक्ट का कार्य करा करे आरएस इंफ्रा के समान भंडारण प्रोजेक्ट में बिजली विभाग का छापा : अवैध कनेक्शन पर की बड़ी कार्रवाई : लगा लाखो का जुर्माना…

कोरबा-कटघोरा।।

इरकॉन कंपनी से पेटी में कॉन्ट्रैक्ट लेकर आरएस इंफ्रा प्रोजेक्ट के द्वारा पेंड्रा रेलवे प्रोजेक्ट का कार्य कराया जा रहा। जिसमें आरएस इंफ्रा के द्वारा सुतर्रा में सामग्री स्टोर बनाया गया है। जिसमें रेलवे के सामग्री का स्टोर ग्राम सुतर्रा में स्थित है । विगत 2 सालों से आरएस इंफ्रा प्रोजेक्ट रेलवे का सामान भंडार स्थित हैं।आरएस इंफ्रा कंपनी नोएडा की कंपनी है जहां अवैध कनेक्शन कर सम्पूर्ण कार्य कराया जा रहा था। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों को जब इस बात की भनक लगी तब जांच पड़ताल के द्वारा पाया गया के 2 साल से बिजली विभाग अवैध कनेक्शन चोरी का कनेक्शन चलाया जा रहा है। कटघोरा के कार्यपालन अभियंता अंशु वासने को बात की जानकारी होते ही तत्काल विभागीय जांच टीम बनाकर अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई करते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति को रोका गया तथा कनेक्शन को काटकर मौके में पंचनामा तैयार कर लाखों का जुर्माना लगाया गया है।

आगे की कार्रवाई पर देखना होगा कि आरएस इंफ्रा का चोरी के कनेक्शन से विधुत विभाग को कितना नुकसान हुआ है तथा विधुत विभाग द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है। बताते चले छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वही बिजली के अवैध कनेक्शन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है।

कटघोरा के समाजसेवी ने भी इस मामले पर मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर बड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है जिससे आने वाले समय मे बिजली चोरी की घटनाओं को रोका जा सके।