रेत तस्करों के हौसले बुलंद…अहिरन नदी के सीना चीर कर निकाल रहे रेत…तस्करों को नही हैं प्रशासन का डर…आखिर प्रशासन क्यों हैं मौन..??

174

कोरबा//

कटघोरा के अहिरन नदी में इन दिनो रेत चोरो की बाढ़ आई हुई हैं। चारो तरफ ट्रेक्टरों का जमावाड़ा लगा हुआ हैं।

नदी से सुबह के उजाले से लेकर रात के अंधेरे तक रेत की चोरी की जा रही हैं। जिससे तस्करों को पुलिस प्रशासन के कार्यवाही का कोई भय न हो मानो स लग रहा हैं। आखिर प्रशासन को हो रही इतनी भारी क्षति पर जिम्मेदार कौन हैं..?

दुर्घटना को निमंत्रण।।

रेत तस्करों द्वारा बेहिसाब…नदी के किसी भी जगह से रेत निकाल दिया जा रहा हैं, जिससे नदी के किनारों में बडे- बड़े गड्ढे … व कुएं जैसा आकर के रूप में तब्दील हो गए हैं। जिससे आस पास के लोगो को अपनी दिनचर्यारूप स्न्नान इत्यादि के लिए नदी में जाना पड़ता हैं जिससे नदी में बने बड़े- बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसमे कभी भी बड़ी अनहोनी होने से इनकार नही किया जा सकता हैं। आखिर ऐसे अनहोनी के लिए जिम्मेदार कौन होगा…?

रेत तस्करों द्वारा दिन के उजालो में रेत चोरी कर मेन रोड में फर्राटे लगाते बेलगाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर दुर्घटना को न्यौता दे रहे हैं।

प्रशासन के इस सुस्त रवय्ये से नदी के आसपास बसे गांव के ग्रमीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा हैं। निश्चित ही पुलिस प्रसाशन को इस ओर ध्यान देना चाहिए, जिससे इस परेशानी से जूझ रहे लोगो व प्रशासन को हो रहे राजस्व क्षति को रोका जा सके।