राहुल गांधी का इशारा, अशोक गहलोत को छोड़ना होगा CM पद

64
  • बोले- उदयपुर में किया था वादा

नई दिल्ली//
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव और उम्मीदवारी की चर्चाओं के बीच राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होने इशारा किया है कि अगर अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा। केरल में राहुल गांधी ने ‘वन मैन वन पोस्ट’ का समर्थन करते हुए कहा, हमने उदयपुर में जो वादा किया था, उसे निभाया जाएगा। बता दें कि ऐसा मान जा रहा है कि अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत गांधी परिवार की पहली पसंद हैं।