मुख्य अभियंता का कटघोरा प्रवास…चोटिया में प्रस्तावित 132 केवी उपकेंद्र का किया निरीक्षण

68

कोरबा / कटघोरा

मुख्यमंत्री के कार्यो का धरातल स्तर में तेजी से हो रहा कार्य।

अधिकारीद्वय मुख्य अभियंता महोदय, श्री जी आनंद राव एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री पी के कश्यप बिलासपुर का कटघोरा अल्प प्रवास हुआ।



इस दौरान ग्राम चोटिया के प्रस्तावित 132 केवी उपकेन्द्र की भूमि का निरिक्षण, एवं इससे लाभान्वित होने वाले 33/11 के वी उपकेन्द्रों के जुड़ने वाली प्रस्तावित लाइनों का किए गए प्रारंभिक सर्वे का एवं कोरबी में विद्यमान 33/11 के वी उपकेन्द्र का निरीक्षण कोरबा वृत्त प्रमुख श्री पी एल सिदार एवं कार्यपालनयंत्री द्वय कटघोरा संभाग प्रमुख श्री राजेश चौहान एवं परियोजना संभाग के श्री अभिमन्यु कश्यप की उपस्थिति में किया, एवं आवश्यक निर्देश दिए।