अर्धनग्न हालत मिला महिला का शव व प्राइवेट पार्ट में मिले थे लकड़ी के टुकड़े : झाड़ियों के बीच मिली थी महिला की लाश : हत्यारा आरोपी गिरफ्तार : महिला पर तंत्र मंत्र के शक पर हत्या….पढ़े पूरी खबर

536

 अर्धनग्न  हालत में मिला था महिला का शव व प्राइवेट पार्ट में मिले थे लकड़ी के टुकड़े : झाड़ियों के बीच मिली थी महिला की लाश : हत्यारा आरोपी गिरफ्तार : महिला पर तंत्र मंत्र के शक पर हत्या….

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शुक्रवार को एक महिला का अर्धनग्न शव घर से करीब एक किमी दूर झाड़ियों में मिला था। महिला के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी के टुकड़े मिले थे। ऐसे में आशंका थी कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में एक संदेही को हिरासत में लिया था।

आज पूछताछ के बाद  संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अंधविश्वास में महिला को अपने माता पिता की मौत का जिम्मेदार मानते हुए गला घोंटकर हत्या की थी। मिली जानकारी के अनुसार रमेश अहिरवार निवासी पुराना थाना अकलतरा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी पत्नी सुखमनी बाई उम्र 40 वर्ष की 15.08.2024 के शाम 07.00 बजे घर से निकली थी जिसे रात्रि 08-30 बजे शराब के नशे में अकलतरा के सूरज बंजारे के साथ घुमते हुए पुराना थाना अकलतरा की ओर जाते देखे थे उसके बाद वह रात में घर वापस नही आई तो परिजन के द्वारा आस पास मे पता तलाश किए लेकिन मृतिका सुखमनी बाई का कही पता नही चला 16.08.2024 को प्रातः करीबन 10.00 बजे पता चला कि सुखमनी बाई जो खोड जाने वाले रोड किनारे आंगनबाडी के पास बेहोश हालत मे पड़ी है, सूचना पर परिजन जाकर देखे तो

मे पड़ी है, सूचना पर परिजन जाकर देखे तो सुखमनी बाई आंगनबाडी के पास रोड किनारे घास के बीच मे पड़ी थी जिसकी मृत्यु हो गई थी, मामले में थाना अकलतरा में मर्ग पंजीबद्ध कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

मर्ग जांच को गंभीरता से लेते हुए एवं मृतिका का शव संदिग्ध हालत में पाये जाने से विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तत्काल फोरेंसिक टीम के साथ अकलतरा पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एंव मृतिका के शव का पंचनामा कार्यवाही कर सीएचसी अकलतरा से शव का पीएम कराया गया है शार्ट पीएम रिपोर्ट मे मृतिका का गला दबाकर हत्या करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा मे अपराध धारा 103 (1) BNS कायम कर विवेचना मे लिया गया। अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से तत्काल टीम गठित किया। इसी दौरान अकलतरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि 15.08.2024 के रात्रि करीब 08-30 बजे अकलतरा के सूरज बंजारे के साथ मृतिका को घुमते देखने पर आरोपी सूरज बंजारे को पुलिस हिरासत में लेकर कडाई से व मनोवैज्ञानिक तरिके से पूछताछ करने पर बताया कि उसके माता पिता को टोना जादू कर मृतिका के द्वारा मारा गया है, जिसकी रंजिश पर अपने हाथ से मृतिका का गला दबाकर हत्या करना जुर्म स्वीकार किया गया । जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, सउनि दाउलाल बरेठ आरक्षक राघवेन्द्र धृतलतरे, बृजपाल बर्मन, बसंत साहू, शेषनारायण साहू, महिला आर. रश्मि भदौरिया का सराहनीय योगदान रहा।