ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के बैनरतले …रायपुर में आज निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

145

रायपुर।।

आज दिनांक 28/04/2023 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर छत्तीसगढ़, जिला न्यायालय , एवम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रायपुर छत्तीसगढ़ के सौजन्य से अंतर राज्य बस स्टैंड भाटागांव में , अन्य जिला से आने वाले यात्री की सुविधा के लिए,एवम आने वाले लोगो के लिए एक दिवसीय निशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, किया गया।

जिनका की आज स्वास्थ विभाग से आए चिकित्सा टीम के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।

मुख्य रूप से , वजन, एचबी, शुगर एवम अन्य बिमांरियो की जांच स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरण किया गया। छत्तीसगढ यातायात संघ के प्रदेश अध्यक्ष सैयद अनवर अली के विशेष सहयोगी के रूप में योगदान रहा।


इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में बस चालकों का विशेष रूप से नेत्र परीक्षण किया जा रहा है।उक्त कार्यकम मे जिला सीएमएचओं कार्यालय से जिला मिडिया प्रभारी गजेन्द्र डोंगरे, नितिन पांडेय ,अभिषेक सिंह,भाटा गांव सुपर वाइजर राजेश शर्मा, चंगोरा भाटा सुपर वाइजर गजेन्द्र तिवारी ,एवम सूरज चंद्राकर उपस्थित रहे।