बड़ा हादसा- कोरबा : स्कूल की छज्जा गिरने से 10 बच्चे घायल …

179

कोरबा।।

पिछले दो दिनों से छत्तीसगढ़ मे तेज आंधी के साथ बारिश ने कोहराम मचा दिया है . आज की ताज़ा मामला जिला कोरबा विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के अंतिम छोर ग्राम पंचायत पसान में शा. प्रथमिक शाला दर्रीपारा मे बुधवार को आई तेज तूफान में स्कूल के गालियारा की सीट गिरने से बड़ा हादसा हो गया.

हादसा हुआ तो बच्चे दोपहर लंच कर रहे थे इस हादसे में बच्चों के ऊपर ईंट और छज्जे गिरने से कई बच्चे घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा नजदीकी शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान मे बच्चों की प्राथमिक उपचार करते हुए गंभीर रूप से घायल हुए बच्चों को जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया.

इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र के अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से घबरा गए है।