पंप हाउस (पानी टंकी) में बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन आज….

203

पंप हाउस (पानी टंकी) में बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन आज….

कोरबा।।

रावण के पुतले के दहन के लिए समितियों ने रावण का पुतला तैयार करा लिया गया है। पंप हाउस में इस वर्ष 55 फीट ऊंचा पुतला रावण का तैयार किया गया है, जिसे रात 9 बजे जलाया जाएगा।

इस आयोजन के अध्यक्ष अनुज यादव ने बताया कि प्रदेश में भगवान राम को भांजा (छत्तीसगढ़ में भांचा) मानते हैं। जहां उनकी पूजा के बाद कर्मा नृत्य व झांकी दर्शन के बाद पुतले का दहन किया जाएगा।

रावण दहन में आतिशबाजी मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगा जिसे समिति के सदस्यों द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है…..
समिति के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्रवासियों को बड़ी संख्या में उपस्थित होकर रावण दहन कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।