जैसे-जैसे हम आधुनिकता को अपनाते जा रहे हैं मर्यादा की सभी सीमाओं को लांघते जा रहे हैं।
नालंदा ।
मामला बिहार के नालंदा जिले से सामने आया है, जहां देवर की मोहब्बत मेें दो भाभियों ने जमकर बवाल काटा है। बात यहां तक आ गई कि दोनों के बीच बात मारपीट तक आ गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार हिलसा के मलामा गांव का है, जहां हरेंद्र के बड़े और मझले भाई की पत्नियां उससे शादी करना चाहती हैं। हरेंद्र दोनों का देवर है। दरअसल एक भाई की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं। परिवार वाले भी चाहते हैं कि हरेंद्र की शादी भाई की विधवा पत्नी से करा दी जाए। लेकिन प्रॉपर्टी के चलते दूसरे भाई की पत्नी भी अपने देवर से शादी करने पर अड़ी है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जो देखते-देखते मारपीट में तब्दील हो गया। इस मारपीट में कई लोगों को चोटें भी आई हैं।

बवाल की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाद को शांत कराया। हालांकि ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग और समझाने-बुझाने के बाद हरेंद्र की शादी विधवा भाभी से करा दी गई है। दोनों के भाईयों की तीन-तीन संतानें हैं। फिलहाल देवर के लिए दो भाभियों की शादी का विवाद पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।




