दीपका खदान से चोरी का कोयला लेकर जाते CiSF ने पकड़ा, जब्ती की कार्रवाई करते हुए गाड़ी दीपका पुलिस के हवाले किया

41

कोरबा।

दीपका खदान से कोयला चोरी होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं रहा है, लगातार दीपका खदान से कोयला चोरी होने की सूचना मिलती रही है, कंपनी में लगे हुए वाहनों में प्रतिदिन अधिक मात्रा में ओवरलोड कोयला चोरी किया जा रही है, जिससे कोरबा के एसईसीएल को भारी नुकसान पहुंच रहा है, इसी तरह का एक मामला दीपका खदान में कोयला ट्रांसपोर्ट में लगी बड़ी कंपनी में अटैच एक टेलर को CiSF के जवानों ने पकड़ा है। पूछताछ करने पर कोयला चोरी होने का खुलासा हुआ। बता दे कि बीती रात लगभग 1 बजे दीपका खदान से कोयला लोड कर ले जा रहे टेलर कमांक CG10 BH 7033 श्रमिक चौक बेरियर नंबर 9 से बाहर जा रहा था,वही जवानों को शक हुआ,दोबारा रिबेट करने पर लगभग 4 टन कोयला अधिक पाया गया । वही इस मामले में CISF ने टेलर चालक को कड़ाई से पकड़कर पूछताछ की और लोड कोयला के वैध दस्तावेज दिखाने को कहा,पलक झपकते ही मौका पा कर ट्रेलर का ड्राइवर वहां से फरार हो गया। दोबारा रैबिट कराने पर लगभग 4 टन कोयला अधिक पाया गया जब्ती की कार्यवाही करते हुए दीपका पुलिस के हवाले कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस तरह का खेल दीपका खदान में अटैच वाहनों के द्वारा लगातार किया जा रहा है जिस पर रोक लगाने के लिए एसईसीएल के रोड सेल विभाग नाकाम साबित हो रहे हैं,या यूं कहें कि जानकारी के बावजूद भी इस तरह के हरकतों को नजरअंदाज कर दिया जाता है बहर हाल CISF के द्वारा लगातार इस तरह के वाहनों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।