दर्दनाक हादसा- बाइक सवार तीन युवक हादसे का शिकार…एक कि मौत, दो हालात गंभीर… पिकनिक मनाकर लौट रहे थे तीनो युवक

192

पिकनिक मनाकर घर लौट रहे बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए हैं। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।

जशपुर।।

पिकनिक मनाकर घर लौट रहे बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए हैं। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और आगे की कार्यवाही कर रही है।

जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र की है। कुनकुरी क्षेत्र के मयाली से पिकनिक मनाकर केटीएम बाइक सवार 3 युवक लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए. एक्सीडेंट में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए कुनकुरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है. घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के चराई मारा गांव की है।

बताया जा रहा है कि घायल और मृतक सन्ना क्षेत्र के कौबा गांव के रहने वाले हैं. तीनों एक शादी समारोह में कजरा आये थे. शादी समारोह के बाद तीनों पिकनिक मनाने बाइक से मयाली गए थे. वहां से लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।