तीन बच्चों की माँ व 5 बच्चो के पिता को हुआ : प्रेम प्रसंग/ प्रेमिका अचानक पहुचीं,प्रेमी के घर तब……पढ़े पूरी खबर

67

संभल. कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 बच्चों की मां और एक विधवा महिला का गांव के ही दूसरे समुदाय के पांच बच्चों के पिता से प्रेम प्रसंग हो गया है. प्रेम-प्रसंग तीन वर्षों से चला आ रहा है



बताया जाता है कि चोरी-छिपे प्रेमी युगल एक दूसरे से मिलते भी रहे हैं. रविवार की दोपहर प्रेमिका गांव में ही अपने प्रेमी के घर पहुंच गई. महिला की जिद है कि वह उसके साथ ही रहेगी. जबकि युवक दूसरे समुदाय का है. जानकारी के अनुसार, इस बीच मामले की सूचना महिला के परिजनों को हो गई,


जिससे वह आक्रोशित हो गए. इसके बाद वह भी मौके पर पहुंचे. जहां हंगामा शुरू हो गया.
दोनों पक्षों के आमने-सामने होने पर बीच बात इतनी बिगड़ गई कि वहां मारपीट हो गई, जिसमें महिला घायल हो गई. घटना की सूचना डायल 112 को दी गई. महिला का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया. उपचार के बाद महिला घर पहुंच गई है.