डी ए वी जेंजरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन…..

98

डी ए वी जेंजरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन…..


कोरबा-कटघोरा।।


डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग कार्यक्रम का शुभारंभ ओम की ध्वनि के साथ इस वर्ष के थीम ‘एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य ‘पर किया गया।

छात्र -छात्राओ ने स्ट्रेचिंग व सूर्य नमस्कार कर उसके महत्व को समझा इसी तारतम्य में अनेक बीमारियाँ जैसे – डायबिटीज, हाइपरटेंशन, व बैक पेन से निजात पाने हेतु विभिन्न योगाभ्यास ताड़ासन, बालासन भुजंगासन अधोमुखासन,वृक्षासन, मंडूकासन पश्चिमोत्तासन आदि के द्वारा शरीर को स्वस्थ व तंदुरुस्त रखने का संदेश दिया गया।

इसी क्रम में कक्षा पहली से पांचवी तक के .छात्र -छात्राओं ने मंडला योगाभ्यास कर विभिन्न आकृति बनाई। तो वही कक्षा छठवीं से बारहवीं के छात्र- छात्राओं ने अर्धमंडला आकृति, पिरामिड व योग नृत्य के माध्यम से मस्तिष्क व शरीर को संतुलित रखना सिखाया ।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. राज रेखा शुक्ला का मानना है कि योग हर आयु वर्ग के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अर्थ और हार्ट एक दूसरे के पूरक है और इन्हें संतुलित रखने के लिए योग आवश्यक है।