डी ए वी जेंजरा के छात्र विष्णु जायसवाल ने नीट व अश्विन निषाद ने किया जे. ई. ई.एडवांस्ड परीक्षा उत्तीर्ण

273

डी ए वी जेंजरा के छात्र विष्णु जायसवाल ने नीट व अश्विन निषाद ने किया जे. ई. ई.एडवांस्ड परीक्षा उत्तीर्ण


कोरबा-कटघोरा।।

विगत दिनों जून 2025 में नीट एवं जे. ई. ई. एडवांस परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा के छात्र विष्णु जायसवाल ने प्रथम प्रयास में ही नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे ऑल इंडिया में 10000 रैंक प्राप्त किया तो वही अश्विन निषाद ने जेईई एडवांस में 3691 रैंक प्राप्त कर न सिर्फ विद्यालय का नाम रोशन किया है बल्कि एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
जहाँ विष्णु भविष्य में मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेंगे वही अश्विन ने इंजीनियरिंग कॉलेज हेतु अपना मार्ग प्रशस्त किया है।

उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय की प्राचार्या व पूरा विद्यालय परिवार तथा विष्णु के पिता श्री गौरीशंकर जयसवाल जो पेशे से शिक्षक है व माता श्रीमती रेखा जायसवाल( ग्रहणी ) एवं अश्विन के पिता श्री नरेंद्र निषाद जो पेशे से वकील हैं व माता श्रीमती अन्नपूर्णा निषाद (ग्रहणी ) स्वयं को अत्यधिक गौरांवित महसूस कर रहे हैं l
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. राज रेखा शुक्ला ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेट कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया है।