टिकट कटने से नाराज पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने पार्टी से दिया इस्तीफा…केरकेट्टा पर पार्टी प्रत्याशी के विरोध में कार्य करने की भी चली थी अफवाहें

108

कोरबा/पाली-तानाखार।।

पाली-तानाखार के पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह 2018 में पहली बार विधायक के रूप में निर्वाचित हुए थे। उन्होंने कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर कांग्रेस के प्राथमिकी सदस्य से इस्तीफा मांगा है।

इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने उनकी टिकट काट दी थी जिसे लेकर वह नाराज चल रहे थे।

वहीं चुनाव में मोहित राम केरकेट्टा पर पार्टी प्रत्याशी के विरोध में कार्य करने की अफवाहें भी सुनने को मिल रही थी। बहरहाल उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजते हुए उसे स्वीकार करने का निवेदन किया है।

बता दें कि सरकार बदलने के साथ कांग्रेस कमेटी के संगठन में भी अंदरूनी खींचतान शुरू हो गई है। चुनाव हारे विधायक एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए हार का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ रहे है। वही टिकट बंटवारे से नाराज कुछ निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे है।