छत्तीसगढ़// हाथी के झुंड ने फिर किया हमला…गोरेलाल की उखड़ी सांसे

78

जिले में हाथियों का आतंक लागातार जारी है. एक बार फिर हाथियों के झुंड ने युवक पर हमला बोला है. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

सक्ति।

बता दें कि, हाथियों को देखने गए युवक पर अचानक हाथियों ने हमला कर दिया. हमले में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक युवक का नाम गोरेलाल रात्रे ग्राम कारीभंवर का निवासी है।.

जानकारी के अनुसार, हाथियों का झुंड सक्ती बाराद्वार से होते हुए जैजैपुर के ग्राम पथर्रा में डेरा डाले हुए हैं. कल से 17 हाथियों का झुंड जिले में उत्पात मचा रहा है।.