खेत में मिले युवती के शव की गुत्थी सुलझी : प्रेमी ने मुंह दबाकर की थी हत्या : आरोपी कोरिया से गिरफ्तार…

400

खेत में मिले युवती के शव की गुत्थी सुलझी : प्रेमी ने मुंह दबाकर की थी हत्या : आरोपी कोरिया से गिरफ्तार…


जांजगीर-चांपा।।

जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरा के खेत में एक 21 वर्षीय युवती की लाश मिली थी। पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझा ली है। युवती की हत्या उसके ही प्रेमी ने की है। मामले में पुलिस ने आरोपी को कोरिया जिले से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक प्रेमी ने खेत के कीचड़ में युवती की मुंह दबाकर मौत के घात उतार दिया था। मृतिका की पहचान पूजा महंत पिता विशंभर दास उम्र 21 ग्राम पीपरा नवागढ़ के रूप में हुई। जांच में जुटी पुलिस ने कोरिया जिले के पटना थाना से आरोपी प्रेमी को पकड़ा है।

बता दें मंगलवार सुबह थाना नवागढ़ ग्राम पीपरा के खेत में 21 वर्षीय युवती की अर्धनग्न लाश मिली थी। युवती का शव कीचड़ से सना हुआ था। लोगों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची नवागढ़ पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कार्रवाई को अंजाम देने के बाद पीएम के लिए शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ भेजा। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया सहमति से शारीरिक संबंध बनाना पाया गया है, क्योंकि युवती के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं।