कोरबा// सर्वेश्वर एनीकेट में मिली बुधवारी निवासी युवती की लाश…क्षेत्र में फैली सनसनी…देखे वीडियो

852

सर्वेश्वर एनीकेट में मिली एक लड़की की लाश। इलाके में फैली सनसनी।

कोरबा।।
राताखार से दर्री जाने वाले मार्ग में सर्वेश्वर एनीकेट में एक युवती की लाश औंधे मुंह फंसी मिली है। 

कोतवाली थानांतर्गत राताखार स्थित हसदेव नदी के एनिकट में एक युवती की लाश पाई गई है। मृतका का नाम चांदनी चैरसिया है,जो बुधवारी बस्ती की निवासी थी। बताया जा रहा है,कि युवती अपने सहेली की शादी में जाने के लिए घर से निकली हुई थी जिसके बाद वह लापता हो गई और सुबह उसकी लाश मिली। सुबह के वक्त लोग नहाने के लिए जब एनिकट पहुंचे तब उन्होंने पानी में युवती की लाश को तैरते हुए देखा जिसके बाद तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। युवती की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इस बात का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है जिसके बाद ही पता चल सकेगा,कि उसकी मौत कैसे और क्यों हुई है।