Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// सड़े गले अवस्था मे मिली अधेड़ की लाश…क्षेत्र में फैली सनसनी

कोरबा// सड़े गले अवस्था मे मिली अधेड़ की लाश…क्षेत्र में फैली सनसनी

183

कोरबा।।

हरदीबाजार थाना अंतर्गत ग्राम हरदी बाजार के आश्रित मोहल्ला भाटापारा निवासी सुखलाल धनवार पिता चैतराम धनवार उम्र 55 वर्ष का एस व्ही पावर प्लांट के बाउंड्री वॉल से लगा मेंन रोड समीप सड़े गले मृत हालत में मंगलवार सुबह आने-जाने वालों ने देखा जिसे ग्राम नेवसा के कोटवार को सूचना मिलते ही मौका स्थान में पहुंचे जिसे तत्काल हरदी बाजार थाना में सूचना दिया गया।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौका स्थान पहुंचकर जांच में जुट गए जहां मृतक के हालात को देखते हुए डॉग स्क्वायड टीम, csp दर्री सहित थाना हरदी बाजार के स्टाफ के द्वारा जांच किया गया जो की बताया जा रहा है कि लघु संख्या के लिए बैठा था कि हार्ट अटैक होने की संभावना जताई जा रही है जो की परिवारों के सदस्यों के द्वारा करीबन एक सप्ताह पहले हरदी बाजार के आसपास देखा गया था।

सुखलाल धनवार का दो पुत्री है जो शादी हो चुका है अकेले लाठी के सहारा लेकर इधर-उधर घूमता रहता था आज मंगलवार को उसकी सड़े गले मृत हालत में देखा गया घर वालों ने अपने बेटी की घर गया होगा सोचकर परिवारों के द्वारा उतना ध्यान भी नहीं दे रहा था दो दिनों से नेवसा एस व्ही पावर प्लांट के समीप सड़क किनारे आने जाने वालों को बदबू आ रहा था जो कि किसी जानवर के मृत होने का शंका जताया जा रहा था फिलहाल पुलिस टीम के द्वारा जांच पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया है ।