Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

कोरबा// सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

267

कोरबा।।

सड़क हादसे में बाईक दुर्घटनाग्रस्त होने से बाइक चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत की है।

सिटी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड-4 देवांगनपारा के आदिले मोहल्ला में रहने वाले व एसईसीएल मानिकपुर परियोजना में कार्यरत आनंद खाण्डे का युवा पुत्र जशवंत खांडे,उम्र लगभग 22 वर्ष मोटरसायकल से किसी कार्यवश बांकीमोंगरा गया हुआ था। पुलिस के बताए अनुसार रास्ते में वह खुद बाईक से गिरकर हादसे का शिकार हो गया। उसे एसईसीएल की विभागीय अस्पताल बांकीमोंगरा में भर्ती कराया गया था जहां गंभीर हालत में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की पहचान उपरांत सूचना परिजनों को दी गई।

परिजन दौड़े-भागे अस्पताल पहुंचे। अस्पताली मेमो के आधार पर बांकीमोंगरा पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई व पोस्टमार्टम उपरांत शव आज परिजनों के सुपुर्द किया गया। जशवंत अपने पीछे माता-पिता, भाई-बहन सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गया। इस दु:खद घटना से परिजनों व शुभचिन्तकों सहित आदिले मोहल्ला में शोक व्याप्त है। गमगीन माहौल में जशवंत खांडे का अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया