कोरबा// विसर्जन के दौरान युवक की हत्या के फरार आरोपी…चांपा स्टेशन से गिरफ्तार….हत्या की ये थी-मामूली सी वजह…पढ़े पूरी खबर

730

कोरबा।।


कोरबा फोरलेन सड़क पर बीच डिवाइडर पर लगे पौधों को नुकसान पहुंचाने की बात पर दो पक्षों में ऐसा विवाद हुआ कि एक नाबालिक का खून हो गया। मामला सीएसईबी चौकी इलाके के कोहड़िया– दर्री मुख्य मार्ग का है।



गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्षों ने विवाद हो गया। इस दौरान चाकूबाजी हो गई। इस घटना में एक लड़के की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो है वही एक अन्य घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

मृतक

चांपा रेल्वे स्टेशन से गिरफ्तार हुये आरोपी।

घटना से नाराज लोगो ने चक्काजाम कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पलिस रात में ही आरोपी सुदीप चौहान समेत 1 आरोपी को चांपा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।

क्या सच मे डिवाइडर में लगे पौधें विवाद की असली वजह थी…?

बताया जा रहा है कि डिवाइडर में लगे पौधे को तोड़ने की मामूली बात पर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया मामले की जांच की जा रही है।