कोरबा// विधुत विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री पी.एल सिदार के साथ हुई ठेकेदारों की चर्चा

114

कोरबा।

आज दिनांक 03.01.2023 को विधुत वितरण विभाग के सभा कक्ष में विधुत विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री पी.एल सिदार के साथ विधुत विभाग के ठेकेदारों की चर्चा हुई।

विधुत विभाग के द्वारा ठेकेदारों की हो रही अनदेखी के सम्बंध में अभियंता श्री पी.एल सिदार को अवगत कराया गया।

जिसमे वितरण विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा ,अपने निजी फायदे के लिए ,ठेकेदारों की कार्यशैली, व बिल सम्बंधित कार्यो के लिए समयवधि के खत्म होने के बाद भी बिल कार्यवाही को आगे नही बढ़ाया जाता। जिसमे ठेकेदारों ने विधुत वितरण विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री पी.एल सिदार के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त की।


अधीक्षण अभियंता श्री सिदार द्वारा ठेकेदारों को आश्वस्त किया गया है कि ठेकेदारों को विभाग से सम्बंधित कार्यो मे किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी, व विभाग से सम्बंधित अधिकारियों में किसी अनैतिक कार्य मे संलग्न पाए जाने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।