कोरबा-कटघोरा।।
ग्राम पंचायत बिंझरा के अंतर्गत आने वाले सब स्टेशन में पदस्थ लाइन मेन संतोष पटेल से क्षेत्र की जनता परेशान हैं।

बरसात के मौसम में बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों को समस्याओं का समाधान करने के जगह परेशान किया जा रहा हैं।
इन दिनों बिंझरा में बिजली गुल की आँख-मिचौली चरम सीमा में हैं। बिजली विभाग में पदस्थ लाइन मेन संतोष पटेल के द्वारा जनताओं की समस्याओं का निराकरण करने की जगह परेशान किया जा रहा हैं। शराब और कबाब का दिन भर लुफ्त उठाते हुए उनके द्वारा कार्य किया जाता हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी सचिव (ग्रामीण) सुमित दुहलानी ने बताया कि – शिकायत की बात कहने पर लाइन मेन के द्वारा देख लेने, की बात कही जाती हैं। तथा समस्या के निराकरण के लिए मोटी रकम की मांग की जाती हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के भोली भाली जनता त्रस्त हैं।
श्री दुहलानी के द्वारा इसकी शिकायत अधीक्षण अभियंता श्री गढ़ेवाल जी से की गयी हैं। देखना होगा कि विभाग के द्वारा ऐसे लापरवाह कर्मचारी पर कब तक कार्रवाई करती हैं।




