कोरबा।।
कोरबा में शासकीय भूमि पर निवास करने वाले हमारे नागरिकों को भी अपनी जमीन और अपने मकान की चाह थी, जिसे पूरा करने का हमने प्रयास किया और कोरबावासियों के आशीर्वाद से हम इसमें सफल हुए। अब कोरबा में शासकीय भूमि पर रहने वाले नागरिकों को आवासीय पट्टा दिया जा रहा है।

आप सभी कोरबावासियों को बहुत-बहुत बधाई और आप सब के इस स्नेह के लिए हृदय से आभार।
कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल जी के अथक प्रयासो से कोरबा की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली जनता को पट्टा मिल रहा है।

जनता में कितना उत्साह है ये आप देख सकते है…पट्टा मिलने से जनता में बहुत ख़ुशी है
इसी कड़ी में आज पथरीपारा वार्ड क्र.18 में पट्टा वितरण किया गया। कार्यक्रम में सुनील निर्मलकर पूर्व प्रदेश सह समन्वयक (मीडिया विभाग)युवा कांग्रेस (छ.ग.) शामिल होकर वार्डवासी को पट्टे का वितरण किया गया। पट्टा वितरण मे पट्टा पाकर जनता बहुत ज्यादा खुश हुई। कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रकाश साहू,रोहित दास, संतोष साह, दिलीप साहू, बॉबी, अरविन्द, राजकुमार केवर्ट, सुमित मिंज, त्रिवेणी मिरि, सीमा उपाध्याय, अमित सोनी, चिंतामानी, अजय विश्वकर्मा, तोपचंद बैरागी की मुख्यरूप से उपस्थिति रही।




