कोरबा// लूट-पाट ,मारपीट का आरोपी कथित भाजपा नेता गिरफ्तार…भेजा गया जेल

291

लूट-पाट ,मारपीट का आरोपी कथित भाजपा नेता गिरफ्तार…भेज गया जेल

कोरबा।।

करीब 15 माह पहले की एक वारदात आप सभी को याद होगी। जब आधीरात दो बदमाश राइसजादे मेन रोड स्थित पॉम माल के ओ एन सी (वन नाइट क्लब) में जबरन घुस आए। लात मार कर दरवाजा खुलवाया, फिर गुंडागर्दी करते हुए शराब की बोतलें गटकी। मना करने पर गाली गलौज और गल्ले से 2000 रूपए लूट कर ऐसे चल दिए, जैसे कोई जंग जीती हो। ONC के मैनेजर की रिपोर्ट दर्ज हुई, पुलिस ने एफआईआर भी की पर शहर में बेखौफ घूमते आरोपियों को ढूंढने में एक साल लग गए। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया पर दूसरे साकेत शिंदे की तलाश जारी थी। जो आए दिन कोतवाली समेत थाने चौकी के अपने दोस्तों का हाल जानने पहुंचता रहता है। पीड़ित ने पुनः एक शिकायत एसपी के समक्ष पेश करते हुए पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया था। उसका कहना है कि खुलेआम शहर सीना ताने घूम रहे दूसरे आरोपी से उसे जान का खतरा है, जो कहता फिरता है कि उसकी पहुंच के आगे पुलिस कुछ नहीं, जो उसे पकड़ने की हिमाकत कर सके। वैसे भी साकेत अभी भाजपा के एक नेता के आगे पीछे घूम रहा है।

खुद को बड़ी राजनीतिक पहुंच वाला कहकर लोगों को डराने धमकाने के कारोबार के लिए चर्चित इस दूसरे आरोपी का नाम साकेत शिंदे है, जिसे पुलिस अब गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

साकेत शिंदे पिता विनोद कुमार शिंदे उम्र 27 वर्ष निवासी टीपी नगर कोरबा अपराध क्र. 1298/22 धारा 457,392,384,294,506,34 ipc