कोरबा।
जिले में दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन यहां कई लोग तेज रफ्तार के कारण हादसे का शिकार हो रहे हैं। वही एक बार फिर एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई वही एक की हालत गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक कोरबा मुख्य मार्ग कोथारी नाका के समीप करीब 6 बजे के आस-पास यह बड़ा हादसा हुआ है। स्कूटी में सवार दो लोग मानिकपुर से शिवरीनारायण जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई व युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, वही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना 112 को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।