रिहायशी इलाके में मृत अवस्था मे मिला हिरण….
कोरबा।।
जिले के कुसमुंडा मुख्य मार्ग पर डंफर पुल के पास आज तड़के सुबह एक हिरण मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला, राहगीरों ने मीडिया में इसकी सूचना दी है।
रिहायशी इलाके में हिरण कैसे पहुंचा यह समझ से परे है वहीं वन अमले को इसकी सूचना दे दी गई है। विभाग की टीम मौके पर पहुंच रही है।
आखिर हिरण इस ओर कहां से आया यह आश्चर्य का विषय बना हुआ है। कभी हाथी, कभी मोर अब हिरण वन्य प्राणियों के लगातार आबादी क्षेत्र में आना निश्चित रूप से जंगलों के विनाश की कहानी बयां कर रहे हैं।




