Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// रात होते ही घरो के छत-आंगन में बरसने लगते हैं पत्थर…घर...

कोरबा// रात होते ही घरो के छत-आंगन में बरसने लगते हैं पत्थर…घर से निकलते ही लोग हो रहे हैं चोटिल… भय का बना हुआ हैं माहौल…कही कोई अदृश्य शक्ति से तो नही हो रही घटना…पढ़े पूरी खबर

303

कोरबा(Qन्यूज़24)

कोरबा के मोतीसागर पारा वार्ड के अंतर्गत एक बस्ती में पिछले कुछ दिनों से घरों पर पथराव की घटनाएं हो रही है. इससे अब तक कई लोग चोटिल हो चुके हैं. इस घटनाक्रम से पूरी बस्ती में अजीब तरह का भय बना हुआ है. हैरान करने वाली बात यह है कि अब तक पथराव करने वालों का कोई पता नहीं चल सका है।

इलाके के लोग इस बात से परेशान है कि आखिर कौन व्यक्ति पथराव कर रहा है या फिर कोई अदृश्य शक्ति इस कांड में शामिल है. ऐसा भी नहीं है की चुनिंदा घरों में ही पत्थर और ईंट के टुकड़े गिर रहे हैं बल्कि इनका दायरा पूरा इलाका ही है.पथराव होने की घटना में अब तक कई लोगों को चोट भी आई हुई है और इन कारणों से अब क्षेत्र में डर की भावना को मजबूती मिल रही है.

मोतीसागर पारा में जिस तरह के मामले कुछ दिनों से हो रहे हैं उसे लोगों का परेशान होना स्वाभाविक है. लोग कहते हैं कि उन्होंने किसी को पत्थर फेंकते हुए ना तो देखा है और ना ही जाना है. ऐसे में संदेह किस पर करें भी तो कैसे. इसलिए अब इस इलाके में निगरानी करने की योजना बनाई गई है.