कोरबा//
आज कलेक्टर न्यायालय के द्वारा मुझे जिला बदर की कार्यवाही की गई है जोकि मेरे साथ पूर्णता अन्यायपूर्ण है सबसे पहले अनुविभागीय दंडाधिकारी कोरबा कटघोरा के न्यायालय में धारा 110 के तहत कार्यवाही किए जाने का नोटिस दिया गया था।
उक्त नोटिस में मैंने माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के समक्ष याचिका प्रस्तुत की गई थी जिसमें स्थगन आदेश प्राप्त हुआ था उक्त मामले में स्थगन प्राप्त होते ही समान आशा का नोटिस मुझे कलेक्टर न्यायालय से प्राप्त हुआ जब एक बार आशय की नोटिस में कार्यवाही की गई थी और उसे स्थगित कर दिया गया तो उसी आशय की पुनः नोटिस पर मेरे खिलाफ कार्यवाही नहीं की जा सकती थी साथ ही वर्ष 2020 में मेरे खिलाफ जिला बदर के का प्रकरण प्रारंभ किया गया इस दौरान मेरे खिलाफ कोई भी मामला लंबित नहीं था और मेरे खिलाफ जो मामले थे वह सभी वर्ष 2012 से समय के मामले थे और उन 3 प्रकरणों में मुझे दोषमुक्त किया जा चुका था उसके अलावा मेरे खिलाफ कोई मामला नहीं था यह कलेक्टर न्यायालय में मैंने प्रमाणित किया है किंतु कलेक्टर महोदय के द्वारा वर्ष 2023 के ऐसे रोजनामचा सनहा के आधार पर कार्यवाही की गई है जिसकी मुझे ना जानकारी है और नहीं एनएचइस संबंध में मेरे विरुद्ध कभी कोई कार्यवाही हुई है जानबूझकर राजनीतिक विद्वेष वश मेरे खिलाफ झूठा जिला बदर की कार्यवाही की गई है जिस की अपील प्रस्तुत की जाएगी




