कोरबा// युवती से बात करना युवक को पड़ा भारी…बॉयफ्रेंड ने योजनाबद्ध तरीके से की हत्या…चार संदेही हिरासत में…पढ़े पूरी खबर

249

कोरबा।।

युवती से बात करना युवक को पड़ा भारी, हत्या कर नहर में फेंकी लाश, चार संदेही हिरासत में…..

कोरबा जिले के पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में रहने वाले एक युवक की लाश उरगा थानांतर्गत ग्राम कुदूरमाल स्थित नहर में मिली है। मृतक का नाम मनीष सारथी है जिसकी हत्या किए जाने की आशंका परिजनों ने जताई है। बताया जा रहा है,कि मृतक का अमृता नामक किसी युवती से जान पहचान थी और वो उससे बात भी करता था। परिजनों का कहना है,कि युवती ने अपने ब्वाॅयफ्रेंड के साथ मिलकर मनीष की हत्या कर लाश नहर में फेंक दी है। मामले में पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में भी लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


मानिकपुर चौकी अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल नगर निवासी मनीष सारथी के मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। परिजनों से बातचीत करने के दौरान यह बात पता चली है,कि एक युवती के ब्वाॅयफ्रेंड ने योजना बनाकर मनीष की हत्या कर लाश को नहर में फेंक दिया। बताया जा रहा है,कि एक दिन पूर्व सुनालिया पुल के पास मौजूद उद्यान में कुछ युवकों के बीच झड़प हुई थी। पुलिस के पहुंचने पर सभी भाग गए थे जबकि मृतक की बाईक वहीं मौजूद थी। अगले दिन मनीष का शव उरगा थानांतर्गत ग्राम कुदूरमाल स्थित नहर में मिला। मृतक के भाई ने बताया,कि मनीष और वो दोनों टीपी नगर में संचालित सागर एजेंसीज में काम करते हैं। वहीं काम करने वाली अमृता से मनीष बातचीत किया करता था। बताया जा रहा है,कि मनीष का अमृता के साथ बातचीत करना उसके ब्वाॅयफ्रेंड को पसंद नहीं था। यही वजह है,कि योजना बनाकर मनीष की हत्या करवा दी गई। मनीष के शरीर के कई स्थानों पर चाकू के वार के निशान पाए गए हैं। मनीष की मौत को लेकर परिजन पूरी तरह से आश्वस्त हैं,कि उसकी हत्या की गई है।

मनीष के मौत के मामले में पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। अंदेशा लगाया जा रहा है,कि जल्द ही मनीष के मौत से पर्दा उठा लिया जाएगा और उसकी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को सामने लाया जाएगा।