कोरबा बिग ब्रेकिंग :-
कोरबा में थम नही रहा… सड़क हादसों का दौर एक दिन पहले दर्री में हाइड्रा ने बाइक सवार दंपती को अपनी चपेट में ले लिया था। जिसमे व्यक्ति की मौके स्थल में ही दर्दनाक मौत हो गईं थीं।

उसी दिन दूसरी घटना सीतामणी ईमलीडुग्गु (बंसोड़ मोहल्ला) के समीप बने पुलिया के पास भिलाई खुर्द निवासी युवक को एक लापरवाह कार चालक ने ठोकर मार दिया था। जिसमे युवक बुरी तरह घायल हो गया था। इलाज जारी हैं। जिसमे युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई हैं।
वही गत रात्रि कुसमुंडा मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा हो गया, जिसमे ट्रक ने दो लोगो को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमे मौके पर दर्दनाक मौत हो गई….आखिर इन तरहों से रोज हो रहे सड़क दुर्घटनाओं में जा रही लोगो की जान का जवाबदार कौन हैं..??




