कोरबा की मानिकपुर पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसने आपसी विवाद में एक व्यक्ति के उपर ब्लेड से हमला किया था।
आरोपी का नाम संजय सोनवानी है जिसने कन्हैया रात्रे पर हमला किया था। जिसकी शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरु की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ विभिन्न धराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
आरोपी ने विवाद के बाद 12 बार ब्लेड से किया था वार
इसी दौरान कन्हैया ने विवाद के दौरान संजय सोनवानी को चेहरे को दांतों से काट दिया। इसके बाद गुस्साए संजय सोनवानी ने कन्हैया पर ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपी ने गुस्से में एक-दो नहीं ब्लकि 12 बार वार किया। जिसमें वो गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद राहगीरों की मदद से कन्हैया को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
चेहरे व गले पर पर ब्लेड से हुए जख्म
कन्हैया रात्रे ऑटो पार्ट्स की दुकान पर रिपेयरिंग का काम करता है। घायल कन्हैया के चेहरे व गले पर ब्लेड से कई जख्म हुए हैं। घायल व्यक्ति जब चीख-पुकार मचाने लगा तब आरोपी मौका देखकर फरार हो गया था। कन्हैया रात्रे की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरू की।