कोरबा।
बीती शुक्रवार रात्रि 12 बजे मुड़ापार बाईपास मार्ग में एक कोयला लोड तेज रफ्तार हाइवा पलट गया। हाइवा के पलटते ही कोयला का बिखराव आस पास के घरों पर हुआ।

जिससे तेज आवाज के सुनते ही घटना स्थल पर लोगो की भीड़ जमा हो गयी। लोगो द्वारा किसी प्रकार की जनहानि से बचने के लिए हाइवा चालक को बाहर निकाला गया। लोगो द्वारा हाइवा चालक के हाल चाल पूछे जाने पर हाइवा चालक कोई जवाब नही दे पा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि वाहन चालक काफी ज्यादा नशे में था, तथा उससे किसी भी प्रकार की जानकारी पूछने पर वह जवाब नहीं दे पा रहा था। आसपास के लोगों के द्वारा बताया गया कि सकरा मोड़ होने के कारण आए दिन आए दिन ऐसी दुर्घटना होती रहती है।
जिससे आने वाले दिनों पर किसी बड़ी दुर्घटना (जनहानि) से इनकार नहीं किया जा सकता।
मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। पुलिस मौके पर पहुँच कर गाड़ी नंबर से वाहन मालिक से संपर्क कर दुर्घटना की जांच कर रही है।




