कोरबा ब्रेकिंग :- हाइवा की चपेट में आने से महिला की घटनास्थल में दर्दनाक मौत…

66

कोरबा।

उरगा थाने के सामने एक स्कूटी सवार महिला को हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी पुलिस मौके पर पहुच कार्यवाही कर रही है ।

जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग कर्मी रामाधार मरार अपनी पत्नी ज्योति मरार के साथ नई सोल्ड एक्टिवा में बन्हिडीह जा रहा था कि उरगा थाने के सामने राखड़ की वजह से अनियंत्रित होकर गिर गया जिसमें एक्टिवा के पीछे बैठी उसकी पत्नी ज्योति ट्रक के पहिये के नीचे आ गयी। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी,पुलिस मौके पर पहुच ड्राइवर को हिरासत में लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है।

बतादें की पुलिस मौके पर पहुचकर लाश को तत्काल उठाकर मेडिकल कालेज ले गयी परिजन मुआवजे की मांग कर रहे है।