कोरबा// पानी के तेज बहाव में फंसे युवक युवती…देवपहरी वाटर फॉल आये थे घूमने…एसडीआरएफ की टीम कर रही रेस्क्यू

213

कोरबा।।

देवपहरी वाटर में फॉल फंसे 4 पर्यटक,एसडीआरएफ और पुलिस की टीम जुटी रेस्क्यू करने में जुटी।

फ़ाइल फ़ोटो

 जांजगीर चांपा जिले से 4 पर्यटक जिसमे 2 युवक और 2 युवतियां देवपहरी वाटर फॉल आए थे जो वाटर फाल में पानी होने के बावजूद फॉल के बीच में चले गए ।

इसी बीच तेज बारिश होने से देवपहारी वाटर फॉल का जल स्तर बढ़ गया । जिससे सभी फॉल के बीच में फंस गए हैं । जैसे ही उक्त घटना की जानकारी थाना प्रभारी लेमरू कृष्णा साहू को हुई उन्होंने इसकी जानकारी प्रशासन को दी जिस पर तुरंत उक्त स्थान पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है ।
बताया जा रहा है कि ऊंचा जलस्तर और पानी का बहाव तेज है, जलस्तर कम होने व बहाव कम होने पर रेस्क्यू किया जाएगा । चारों पर्यटक सुरक्षित है किसी प्रकार का खतरा नहीं है