कोरबा// परसाभाट्टा चौक पर ट्रेलर ने बाइक को रौंदा…युवक की हालत गंभीर

214

कोरबा।।


बालकों से होकर गुजरने वाली मालवाहक गाड़ी लोगों की परेशानियाँ का कारण बन गई है इन गाड़ियों की चपेट में आकार आए दिन लोग मारे जा रहे हैं तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आई है जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है पूरा मामला कोरबा जिला के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाभाटा चौक का है।

जहां बालको गेट से थाना की दिशा से आ रहे ट्रेलर क्रमांक CG 12 BJ 5098 ने प्लांट गेट की ओर जा रहे बाइक सवार CG 12 AZ 2283 को अपनी चपेट में ले लिया है, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुड़ गई है। इस दुर्घटना में युवक पैर पूरी तरह टूट गया है। यह घटना कोई नई बात नहीं है।
इस मार्ग पर बालको कंपनी के लिए काम करने वाले भारी वाहनों की कतार और ट्रैफिक जाम की दमघोटू परेशानी से पूरा क्षेत्र परेशान है।