कोरबा
जिले के मुड़ापार बाजार के पास एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक की लाश आज सुबह उसके घर पर मिली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम कुश बघेल था। 35 वर्षीय कुश के तीन बच्चे और पत्नी सीमा बघेल के साथ मुंडापार बाजार के पास निवास करता था। कुश शराब का आदी था। जिसने कल किसी बात को लेकर शाम में अपनी पत्नी के साथ विवाद किया और उसे घर से निकाल दिया था। वही आज सुबह पत्नी वापस घर पहुंची तो उसने देखा कि पति ने फांसी लगा ली है।
पत्नी सीमा ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं । उसके पति को एक महिला लगातार 50000 रुपए की मांग कर रही थी, सीमा ने बताया कि वह महिला पंप हाउस की निवासी है। इतनी बड़ी रकम की मांग करने पर उसका पति काफी परेशान रहता था और तंग आ चुका था। वही बीते रात इसी बात को लेकर सीमा और कुश के बीच कल काफी विवाद हुआ कुश ने गुस्से में पत्नी सीमा की पिटाई कर दी और घर से भगा दिया था। वही जब सीमा सुबह घर पहुंची तो उसने अपने पति को फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया। सीमा ने पति की मौत की जिम्मेदार उसी महिला को बताया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की पूरी गंभीरता से जांच कर रही है।
पुलिसिया जांच कार्यवाही के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा की वो महिला कौन हैं…?
और कुश बघेल से 50 हजार की मांग क्यो कर रही थी। आखिर क्या ऐसी वजह थी जो 3 बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली।