कोरबा// पंप हाउस में हुई मर्डर की घटना में…..आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी…मामले में अभी तक ये हुआ खुलासा

97

क्रिसमस के एक दिन पहले पंप हाउस कॉलोनी में हुई घटना।

कोरबा।

जिले में ऐसी ख़बर सामने आ रही जो सभी को सोचने में मजबूर कर देगी की ऐसा क्या हुआ जो इस वारदात को अंजाम देना पड़ा? प्रेम प्रसंग की वजह से यह घटना हुई है। पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पंप कॉलोनी में क्रिसमस के एक दिन पहले युवती की हत्या के मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। अब तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी घटना को अंजाम देने के लिए गुजरात से यहां पहुंचा था। उसकी तलाश के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में जैमको कंपनी में काम करने वाले बुधराम पन्ना की बेटी की हत्या उसके घर पर तब कर दी गई थी जब माता पिता काम पर चले गए थे और भाई भी किसी काम से बाहर गया हुआ था। कुछ घंटे बाद लौटने पर उसे घर पर बहन मृत स्थिति में मिली। कोरबा पुलिस ने इस मामले की जांच अलग-अलग स्तर पर शुरू कराई है।