कोरबा// नशे में धुत बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट…

269

कोरबा।


कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 में पटेल पारा निवासी असीम कुमार दास (46) की मंगलवार रात को मौत हो गई, शराब के नशे में धुत बेटे ने अपने ही पिता का बेरहमी से हत्या कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बीते रात्रि तक़रीबन 9 बजे किसी बात को लेकर बाप बेटे में जमकर मारपीट हुआ, मारपीट के दौरान असीम जमीन पर गिर गया जिसके बाद असीम के सर पर गंभीर चोट लगी, मौके पर ही असीम की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे आकाश कुमार दास (21) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।