कोरबा// दो बच्चों की मां बिना बताये घर से निकली…15 दिन बाद भी कोई पता नही…लोग तरह-तरह के लगा रहे कयास… बच्चों का रों-रों कर बुरा हाल…पढ़े पूरी खबर

213

कोरबा।।

हरदी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदी कला निवासी देवनारायण यादव की पत्नी सुमरीता यादव उम्र 27 वर्ष घर में बिना किसी को बताएं अपने दो छोटे बच्चों सहित पति को छोड़कर कहीं चली गई है, इधर पति देवनारायण यादव अपनी पत्नी को ढूंढ ढूंढ कर परेशान हो रहा है, मां की याद में बच्चों का भी रो रो के बुरा हाल है


देवनारायण यादव ने बताया कि उसकी पत्नी 2 दिसंबर शाम 4:00 बजे के आसपास एक बैग लेकर घर से निकली है जब देवनारायण घर में वापस आया तो पता चला कि पत्नी नहीं लौटी है, उसने अपने रिश्तेदारों, ससुराल मे खोजबीन शुरू की काफी ढूंढने के बाद भी जब देवनारायण को सुमरीता नहीं मिली तो देवनारायण ने 5 दिसंबर को हरदी बाजार थाना पहुंचकर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दी है! 15 दिन बीत जाने के बाद भी पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला है इससे देवनारायण काफी दुखी है। उसने बताया कि बच्चे अपनी मां को बहुत याद कर रहे हैं। लेकिन सुमरीता की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।