कोरबा// दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से निजी कंपनी के कर्मचारी की मौत…

261

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से निजी कंपनी के कर्मचारी की मौत…


कोरबा।।

जिले के एसईसीएल दीपका खदान में सोमवार रात एक सड़क हादसे में निजी कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। यह हादसा न्यू सीएचपी स्थित PQR-1 ड्राइव हाउस के सामने हुआ। मृतक की पहचान बुड़गहन (बलौदा) निवासी निलेश पटेल (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो खदान क्षेत्र में कार्यरत एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में लोडर सहायक के रूप में काम कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक निलेश पटेल रात में ड्यूटी समाप्त कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि निलेश बाइक सहित वाहन के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।