कोरबा।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांगो थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार की लाश आज सुबह बैरक में देखी गई. बैरक का दरवाजा टूटा हुआ है. उनके शरीर पर आए जख्म को देखते हुए प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि उनकी किसी ने हत्या कर दी है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए.
जांच जारी हैं। आगे की जानकारी प्राप्त होते ही अवगत कराया जाएगा…




