कोरबा// ट्रेलर के सामने कूदकर 40 वर्षीय महिला ने दी जान : देखे घटना का सीसीटीवी फुटेज…

729

ट्रेलर के सामने कूदकर 40 वर्षीय महिला ने दी जान : देखे घटना का सीसीटीवी फुटेज…


कोरबा।।


जिले के पाली-दीपका मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक घटना हुई, जब एक 40 वर्षीय महिला ने ट्रेलर के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना ग्राम बंधाखार स्थित एसबीआई किओस्क बैंक के पास हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।


मृतका की पहचान कला बाई के रूप में हुई है, जो अपने पति की मौत के बाद मायके में रह रही थी। जानकारी के अनुसार वह अक्सर मानसिक तनाव में रहती थी और बुधवार सुबह बैंक से पैसे निकालने के नाम पर घर से निकली थी। बैंक से बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद उसने ट्रेलर के सामने छलांग लगाकर जान दे दी।

घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।