कोरबा// छात्रा को बहला फुसलाकर” दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को पुलिस ने दबोचा…ऐसे दिया घटना को अंजाम

758

कोरबा।

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राताखार में 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना को 30 वर्षीय युवक ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय छात्रा स्कूल गई हुई थी। वापसी के दौरान उसकी मुलाकात एक बाइक सवार से हुई जिसने उसे लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया। बाइक सवार कुछ सामान रखा हुआ था। उसे पड़कर बैठने के लिए छात्रा को कहा और बोला की सामान छोड़ने के बाद तुम्हे घर छोड़ दूंगा। इस प्रकार छात्रा को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को आरोपी ने अंजाम दिया।

(आरोपी)

काफी समय बीत जाने के बाद जब छात्रा डरी सहमी घर पहुंची तब घर वालों को कोई अनहोनी होने की आशंका हुई। छात्रा से पूछताछ की गई तो उसने घटनाक्रम की जानकारी दी।

परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस की टीम ने दुष्कर्म के आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को खबर मिली की आरोपी भैसमा बाजार में छुपा हुआ है। पुलिस ने बाजार में आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की परन्तु दुष्कर्मी को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

 आरोपी की पहचान कृष्ण पिता बुधराम यादव उम्र 30 वर्ष निवासी सर्वमंगला शांति नगर स्थाई निवासी ग्राम तिलकेजा थाना उरगा जिला कोरबा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा उसका मोबाइल जप्त किया गया है। प्रकरण में अभी विवेचना जारी है।