कोरबा// खुद के रचे षड्यंत्र में फंसे कनिष्ठ यंत्री नमन डिक्सेना : रायपुर तक का सफर काम न आया : इसलिए कहा जाता हैं – जैसे करनी वैसी भरनी….पढ़े पूरी खबर

420

खुद के रचे षड्यंत्र में फंसे कनिष्ठ यंत्री नमन डिक्सेना : रायपुर तक का सफर काम न आया : इसलिए कहा जाता हैं – जैसे करनी वैसी भरनी….

 

कोरबा-कटघोरा।।


कटघोरा नगर में बिजली की समस्या एक गंभीर बीमारी की तरह बन गई है ऐसा लगता है कि मानो 30 साल पीछे हम चले गए हैं जब इतने संसाधन नहीं थे उस समय कटघोरा नगर की लचर व्यवस्था इसी तरह थी और आज सारे संसाधन और तकनीकी सारी चीज होने के बावजूद कटघोरा की बिजली व्यवस्था इतनी चरमरा गई है जो एक सोचनीय विषय है ।

विगत दिनों बिजली समस्या को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने एक मुहिम छेड़ी थी।

जिस पर कटघोरा नगर के कनिष्ठ यंत्री नमन डिक्सेना के क्रियाकलाप के बारे में उनके वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया था नमन डिक्सेना ने अपनी कार्यक्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए कटघोरा शहर को ग्रामीण एरिया में जोड़ दिया था इस कारण बिजली आंख मिचौली का खेलने लगी इस भीषण गर्मी में बिजली से परेशान लोगों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की और विद्युत आपूर्ति को ठीक करने के लिए निवेदन किया। नगर पालिका अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निर्देशक छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिवीजन कंपनी लिमिटेड ने 13-06-2025 को नमन डिक्सेना को कार्य मुक्त कर दिया । उक्त आदेश नमन डिक्सेना को नागवार गुजरा जिसे रुकवाने के लिए इन्होंने मेडिकल का सहारा लेते हुए अथक प्रयास किया रायपुर के चक्कर भी लगाए लेकिन इनका ट्रांसफर नहीं रुका ,अपना ट्रांसफर न रुकवा पाने के कारण अपनी हार से क्षुब्ध नमन डिक्सेना ने एक चक्रव्यूह रच कर ऐसा खेल खेला जो उन्हीं को भारी पड़ गया।

इनका ट्रांसफर इनके क्रियाकलाप के द्वारा हुआ पर इन्हें ऐसा लगा कि जैसे किसी व्यक्ति विशेष ने इनका ट्रांसफर करवाया है । और उस व्यक्ति से दुश्मनी बनाने के चक्कर में इन्होंने विभाग में वापस जॉइनिंग लेकर सबसे पहले बिजली बिल बकाया कनेक्शन का लेखा-जोखा करते हुए संबंधित व्यक्ति के घर पहुंच गए – भारी बरसात में रेनकोट ओढ़ कर गिरते पानी में कर्मचारियों को खंबे पर चढ़ाकर उसका विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिया।

संबंधित व्यक्ति भी कोई कम रसूखदार नहीं था । कार्यपालक निदेशक महोदय से संपर्क कर उनके अनैतिक क्रियाकलापों के बारे में उन्हें जानकारी दी निदेशक महोदय ने भारी बरसात में लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाकर विद्युत विच्छेद करवाने के कनिष्ठ अभियंता के उक्त कार्य को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से इनको कार्य मुक्त करने के आदेश सहायक अभियंता उप संभाग कोरबा को जारी किया ।।

उक्त घटना के बाद सहायक अभियंता उपसंभाग कोरबा के द्वारा कार्यपालक निदेशक छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिवीजन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर के आदेश क्रमांक 03 / 392 / बिलासपुर दिनांक 13 /6/ 2025 के पालनार्थ श्री नमन डिक्सेना कनिष्ठ यंत्री को कटघोरा अंतर्गत कटघोरा शहर वितरण केंद्र से आज दिनांक 1/7/2025 को अपराह्न से कार्य मुक्त किया जाता है एवं निर्देशित किया जाता है की वे कार्यपालन अभियंता संभाग कोरबा के अंतर्गत कार्यालय वितरण केंद्र दीपका में अपनी उपस्थिति देवे। इस तरह कनिष्ठ अभियंता नमन डिक्सेना का खेला हुआ खेल खुद पर भारी पड़ गया । और मुंह की खाकर वापस अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए । इसे कहते हैं नहले पर दहला ।। जो नगर एवं विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है ।।