कोरबा// काम की तलाश में कोरबा आये युवक की फांसी में लटकी मिली लाश : साथ आई युवती का पता नही : जांच में जुटी पुलिस…. पढ़े पूरी खबर

289

काम की तलाश में कोरबा आये युवक की फांसी में लटकी मिली लाश : साथ आई युवती का पता नही : जांच में जुटी पुलिस….

कोरबा।।

जिले में मकान में युवक की फांसी के फंदे से लटकती हुई लाश मिली। सूचना बालको थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा।

घटना के जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रूमगरा बस्ती में प्रसनजीत सरकार (25) की लाश कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। युवक बलरामपुर जिले के रामानुजगंज का रहने वाला था। एक सप्ताह पहले ही मुकेश शुक्ला के मकान में किराए से रहने आया था।

युवक के साथ युवती भी आई थी

बताया जा रहा है कि युवक के साथ एक युवती भी आई हुई थी। युवक राज मिस्त्री का काम करने कोरबा आया था। दोनों साथ रहते थे, वहीं युवती का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है।