कोरबा// कलिंगा कंपनी मानिकपुर के, यातना एवं प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने खुदकुशी- पति रुमेल सिंह…मानिकपुर चौकी पहुँच कलिंगा कंपनी के अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग…झाड़ियों के बीच लटकती हुई मिली थी पत्नी की लाश…पढ़े पूरी खबर

501

आलोक कुमार पाण्डा एवं प्रशांत कुमार देवरी अधिकारीगण कलिंगा कंपनी मानिकपुर के यातना एवं प्रताड़ना से तंग आकर मेरी पत्नी जिंदी सिंह के आत्महत्या किए जाने के संबंध में अपराध पंजीबद्ध किए जाने बापत आवेदन पत्र



कोरबा।।

अमरैय्यापारा निवासी रुमेल सिंह पिता केवल सिंह निवासी ने आज मानिकपुर चौकी पहुँच कर चौकी प्रभारी को आवेदन सौपते हुये बताया कि, मैं अमरैय्यापारा बाईपास रोड पुलिस चौकी मानिकपुर का रहने वाला हूं। मैं पूर्व में मानिकपुर कोल फील्ड के अंतर्गत नारायणी कंपनी में वाहन चालक का कार्य करते आ रहा था इसी दौरान नारायणी कंपनी अपना कार्य समाप्त कर एस.ई.सी.एल. मानिकपुर खदान से चली गई पुनः नई ठेका पद्धति पर कलिंगा कंपनी ने एसईसीएल प्रबंधन से अनुबंध कर एसईसीएल मानिकपुर परियोजना में अपना कार्यभार लिया।

फाँसी में लटकती मृत पत्नी

रुमेल सिंह ने आगे बताया की।।
कुमार पाण्डा एवं प्रशांत कुमार देवरी के द्वारा कार्यभार लेते ही, पैसा लेकर नौकरी में लोगों को लिया जाने लगा। जबकि मैं पूर्व से ही मानिकपुर कोल माइंस में वाहन चालक के पद में कार्यरत रहा हूं। जिस वजह से मुझे प्राथमिकता के आधार पर वाहन चालक के पद पर लिया जाना था। मेरे अनेकों निवेदन के बाद भी शुरू में मुझे रोजगार का आश्वासन देकर उक्त दोनों अधिकारियों के द्वारा घुमाया जाता रहा तथा उसके बाद उक्त दोनों अधिकारियों के द्वारा मुझसे नौकरी लगाने के नाम पर 40,000/- रुपए की मांग किया गया। तथा कहा गया कि उक्त रकम देने पर मुझे नौकरी मिलेगा। जिस संबंध में उक्त दोनों अधिकारियों के द्वारा मुझे लिखित में भी आश्वासन दिया गया है। जिस पर विश्वास करके मेरे द्वारा विवश होकर मेरे द्वारा अपने बैंक से 20,000/- रुपए निकालकर एवं मेरी पत्नी द्वारा अपने परिचितों से 20,000/- रुपए उधार लेकर मुझे दिया गया तब मैं उक्त 40,000/- रुपए नगद को लेकर उक्त दोनों अधिकारियों को दिया किंतु इसके उपरांत भी मुझे रोजगार नहीं दिया गया।



अधिकारियों के प्रताड़ित एवं अपमानित से बीवी ने की खुदकुशी :- पति रुमेल सिंह

मेरी पत्नी श्रीमती जिंदी सिंह के द्वारा हमारी पारिवारिक स्थिति खराब होने की वजह से मेरे साथ जाकर कई बार उक्त दोनों अधिकारियों से निवेदन किए जाने पर उक्त दोनों अधिकारियों के द्वारा मेरी पत्नी को बुरी तरह से प्रताड़ित एवं अपमानित किया गया तथा मुझे नौकरी देने से इंकार कर दिया गया। जिससे क्षुब्ध एवं परेशान होकर मेरी पत्नी जिंदी सिंह के द्वारा दिनांक 06/07/2023 को उक्त दोनों अधिकारियों की प्रताड़नाओं की वजह से दुखित होकर आत्महत्या करने के लिए कलिंगा कंपनी के ऑफिस की ओर गई हुई थी किंतु रास्ते में ही मानिकपुर कोल माइंस में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया जिसके लिए उक्त दोनों अधिकारीगण पूर्णतः जिम्मेदार हैं।

मेरी पत्नी का शव दिनांक 06/07/2023 से 09/07/2023 तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा क्योंकि काफी खोजबीन के बाद वह हम लोग को नहीं मिल रही थी। जिसके पश्चात दिनांक 09/07/2023 को सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा मेरी पत्नी का पोस्टमार्टम दिनांक 10/07/2023 को कराया गया।



पति रूमेल सिंह द्वारा की गई- अपराध पंजीबद्ध करने की मांग :-

आलोक कुमार पाण्डा एवं प्रशांत कुमार देवरी अधिकारीगण कलिंगा कंपनी मानिकपुर के यातना एवं प्रताड़ना से तंग आकर मेरी पत्नी जिंदी सिंह के आत्महत्या किए जाने के संबंध में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर उन्हें दण्डित करने की मांग मानिकपुर चौकी प्रभारी से की गई हैं।