कोरबा// कबाड़ संचालक से परेशान वार्ड न.8 के नागरिक… अवैध कार्यो के साथ-साथ…शराबियों का दिन भर रहता हैं जमवाड़ा.. किसी बड़ी अनहोनी से नही किया जा सकता इनकार..बस्तीवासियों ने प्रशासन से लगाई गुहार

197

कोरबा/ कटघोरा।

वार्ड क्रमांक 8 पूछापारा कटघोरा में मस्जिद के बगल में अवैध रूप से सलमान खान के द्वारा कबाड़ का व्यवसाय किया जा रहा हैं।
जिससे क्षेत्र में निवासरत मुस्लिम समुदाय व आसपास के परिवार,जनों को रोज परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कबाड़ दुकान के बाहर शराबी तत्वो का जमावड़ा रहता है,जिससे बहन बेटियों को घर से निकलने में ,किसी प्रकार की अनहोनी का डर व परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। आए दिन शराबी तत्वो के लोग पहुंचकर वहां गाली गलौज करते रहते हैं।

छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा घर में रखे जरूरी सामानो को कबाड़ की दुकान में ले जाकर बेच रहे हैं। तथा उससे मिलने वाली रकम से बच्चे नशा कर रहे हैं। बच्चों के द्वारा ,गांजा का नशा ,सुलोशन का नशा, शराब का सेवन जैसे जानलेवा नशे के आगोश में समा रहे हैं ,जिससे बच्चों का भविष्य अंधकार की ओर बढ़ रहा हैं।



आने वाले दिनों में प्रशासन को इस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। जिससे वहां का वातावरण शांतिपूर्ण रहे।
समाज के द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया हैं। देखना होगा कि प्रशासन की ओर से कब तक ठोस कार्यवाही होती हैं।
वरिष्ठजन,व बस्तीवासियो ने प्रशासन को जल्द से जल्द ठोस कार्यवाही करने गुहार लगाया गया हैं।